तेरा इंतज़ार करें
रंगो के इस मौसम में, शामिल कुछ प्यार करें;
फिर अपने रंग में रंग दे मुझे, आज कैसा मलाल करें!
रंगो की हसीन धुंध में, सजाए हसीन सपने;
जानकर भी अंजान बन, तू क्यों मुझसे सवाल करें?
बावरा मन मेरा राधा सा, मेरे कान्ह कहाँ तुम गुम?
ढूंढ़ने में ही तुम्हें आज, फिर सुबह से शाम करें!
प्यार का रंग तेरा सबसे पक्का, कच्चे रिश्ते हैं बांधे;
सुन ले आज धड़कने मेरी, फिर कभी न दर- किनार करें।
नैनों में सपने हज़ार लिए, फिर देखूं तेरी राह;
कोई बात नहीं, तू खास है; तो हक से तेरा इंतज़ार करें।
Comments
Post a Comment