हनुमान

 हरभक्त के दिल में है जिनके लिए बहुमान,

बलवान सबसे बढ़कर है रामभक्त हनुमान।


सहस्त्र योजन पर भानु फ़ल खाने का है जिसमें साहस,

इन्द्र के वज्र से टूटी ठुड्ढी और नाम मिला हनुमान।


जिसके दिल में बसते सदा मर्यादा पुरुषोत्तम राम,

छबी जो दिल चीर दिखलाए वो तो फक्त हनुमान।


गदा धरी एक हाथ दूजे में संजीवनी के लिए पर्वत,

मूर्छित लक्ष्मण का संकट हरने वाले संकट मोचन हनुमान।


अजर अमर व्यक्तित्व वाले है जो शिवजी के अवतार,

अतिप्रिय श्री राम को है हमारे केसरी नंदन हनुमान।


Comments

Popular posts from this blog

तू संभलती नाव सा...

फिर भी प्रेम शेष हैं।

तेरा इंतज़ार करें